(चंडीगढ़,हरियाणा)25सितंबर,2026
‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जनसंघ के निर्माण, संगठन और विचार के स्तर पर उनका अप्रतिम योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।(साभार सोशल मीडिया)
