सीएम सैनी ने दिए समयबद्ध कार्य निस्तारण के निर्देश

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)03अक्टूबर,2026

जनता से प्राप्त फीडबैक के बाद हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के परिवारजनों की समस्या की जानकारी, समाधान और नागरिक से पुष्टि – जब तक नागरिक संतुष्ट नहीं होगा, शिकायत का निस्तारण पूरा नहीं माना जाएगा। हरियाणा के किसी भी नागरिक की शिकायत मेरे लिए यह जानने का माध्यम है कि सरकार की व्यवस्था उस व्यक्ति तक कितनी पहुंची है। हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश के परिवारजनों के बीच दूरी न रहे और हर नागरिक को विश्वास हो कि उसकी आवाज सरकार तक पहुंच सकती है।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने बताया कि हमारे पास नागरिकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की स्थिति की निगरानी के लिए समानांतर व्यवस्था है, जिसकी मैं स्वयं मॉनिटरिंग करता हूँ। इस व्यवस्था के माध्यम से लगातार यह जानकारी मिलती रहती है कि जमीन पर वास्तविक स्थिति क्या है और नागरिकों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नागरिक मेरे संज्ञान में अपनी समस्या लाता है तो मैं स्वयं उससे बात करता हूँ। नागरिक की पूरी बात सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने उस समस्या को रखता हूँ।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *