(पटना,बिहार)29अक्टूबर,2026.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में विशाल जनसैलाब के साथ भाग लिया। राजधानी की सड़कों पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर इस पदयात्रा की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस और उनकी पूरी गैंग द्वारा देश में अंतरराष्ट्रीय शक्तियों की शह पर अराजकता फैलाने की मानसिकता को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
पदयात्रा के दौरान ‘सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहां अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। देश को अस्थिर करने की साजिश रचने वाली ताकतों को जनता सबक सिखाएगी। लोकतंत्र को मजबूत करना और विकास की गति को बनाए रखना ही सरकार का लक्ष्य है।(साभार सोशल मीडिया)
