“सरदार पटेल के आदर्शों से बनेगा श्रेष्ठ भारत”-सीएम सैनी

Hariyana

(पंचकूला,हरियाणा)31अक्टूबर,2026

पंचकूला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित ‘Run For Unity’ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम लोगों के साथ दौड़ लगाई और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड से शुरू हुई इस एकता दौड़ में युवाओं, महिलाओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

मुख्यमंत्री सैनी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस से देश को एकता के सूत्र में बांधा था। देश की 562 रियासतों का विलय कर उन्होंने जिस अखंड भारत की नींव रखी, उसे आज भी पूरा देश नमन करता है।

उन्होंने कहा कि यह दौड़ एक फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता को मजबूत करने का संकल्प है। हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पटेल जी के बताए मार्ग पर चलना होगा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *