लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जोधपुर में निकली पदयात्रा

Rajasthan

(जोधपुर,राजस्थान)03नवंबर,2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” पदयात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के साथ ही अराजकता, अव्यवस्था और जनविरोधी राजनीति के विरुद्ध जनजागरण के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनादेश का सम्मान करना, संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखना और प्रदेश में शांति एवं विकास का वातावरण बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि हमारा संकल्प बिल्कुल स्पष्ट है कि लोकतंत्र की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे, अराजकता का अंत हो और राजस्थान सुशासन और विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *