(नई दिल्ली)10अगस्त,2024.
बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास ले लिया है।
हालांकि, अब भी वह टीम से जुड़े रहेंगे।
एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉकी इंडिया ने दिग्गज खिलाड़ी को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे(साभार एजेंसी)