(नई दिल्ली) 26मई,2024.
एजेंसी से प्राप्त समाचार के अनुसार
पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन में सैकड़ों जाने चली गई हैं। आईसोलेटेड एंगा प्रांत में हुए इस हादसा में कम से कम 300 मौतों की आशंका जताई जा रही है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
इस भूस्खलन में एक हजार से अधिक घर तबाह हो गए। सैकड़ों लोग चट्टानों और मिट्टी के नीचे दब गए। यह भूस्खलन शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे की है। चट्टानों और मिट्टी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं।
राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में ऑस्ट्रेलियाई हाईकमीशन, राहत टीमों के साथ रेस्क्यू सपोर्ट के लिए कोआर्डिनेट कर रहा।
उल्लेखनीय है कि पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है, जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है। यहाँ की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी है। केवल 60 लाख जनसंख्या वाला देश विविधताओं के देश के रूप में भी जाना जाता है। इतनी जनसंख्या में ही यहाँ लगभग 850 भाषाएँ बोली जाती है और कई धार्मिक समुदाय यहाँ निवास करते हैं। यहाँ की जनसंख्या का सिर्फ़ 18 प्रतिशत भाग शहरी क्षेत्रों में निवास करता है।