सीएम योगी “स्वर्वेद मंदिर” के शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचे

Uttar Pradesh

(वाराणसी UP)07दिसम्बर,2024.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन सीएम स्वर्वेद मंदिर के शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने काशी के विकास के साथ महाकुंभ की दिव्यता के बारे में बताया इसके साथ ही य प्रधानमंत्री के प्रयास पर चर्चा कर सनातन की धारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने यहां होने वाले महायज्ञ की महत्ता और विहंगम दृश्य पर प्रकाश डाला।

सीएम स्वर्वेद मंदिर के विहंगम योग के शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान जब मुख्यमंत्री ने मंच संभाला तो धर्म और सनातन पर वक्तव्य दिया जो सबके मन को छू गया। इन्होंने मंच से कहा कि बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर सभी का अभिनंदन करता हूं। एक संत की साधना उनकी यौगिक साधना का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। विहंगम योग से भारत के योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हो रहा है। पीएम ने स्वयं इसकी साधना की थी। एक संत सच्चा योगी देश और समाज की परिस्थितियो से हाथ पर हाथ रखकर चुप नहीं बैठ सकता । अपनी आध्यात्मिक साधना से देश को आजादी दिलाने वाले आंदोलन से सदादेव फल जी महाराज भी जुड़े। बोले पीएम कहते हैं हर काम देश के नाम। हमारा देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है हमारा धर्म सुरक्षित है हम सुरक्षित हैं।जो भी कार्य हो मत और मजहब से उपर उठकर(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *