श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नवीन परिसर के तीन साल पूरे होने पर परिसर में विशेष अनुष्ठान

Uttar Pradesh

(वाराणसी UP)11दिसम्बर,2024.

बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दिव्य और भव्य धाम के तीन वर्ष पूरे होने पर बाबा के दरबार में विशेष आराधना की गई। प्रथम देवता पंचमुखी गणेश जी मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम हुआ जिसमें मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यजमान की भूमिका में दिखे। बताते चलें कि विक्रमी सम्वत की गणना के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, सम्वत 2078 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नवीनीकृत परिसर का लोकार्पण किया था।

उस भव्य और दिव्य कार्यक्रम के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विक्रमी सम्वत की गणना के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को तथा लोकप्रचलित सामान्य संव्यवहार हेतु प्रयुक्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 13 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से ही प्रारंभ हो गई है। पंचमुखी गणेश के सामने विशिष्ट शास्त्रीय पूजन के साथ ही सप्तचिरन्जीवियों का आह्वान पूजन, नवग्रह आराधना एवं महामृत्युंजय होम का आयोजन संपन्न किया गया।

इस शास्त्रीय आयोजन में आचार्य विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ और गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ पुरोहित की भूमिका में दिखे इसके साथ ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्यकार्यपालक अधिकारी यजमान बने और विश्वकल्याण की कामना की गई(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *