दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने को लगे 33 हजार स्वयंसेवक

UP / Uttarakhand

(अयोध्या,UP)17अक्टूबर,2025.

रामनगरी अयोध्या में इस साल 26,11,101 दिए जलाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी जोरों पर हैं। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं 33 हजार स्वयंसेवक, छात्र, स्थानीय संगठन इसके लिए दिए लगाने में दिन-रात लगे हुए हैं।

इसका समन्वय डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कर रहा है। अयोध्या में आज शाम तक कई घाटों पर यह काम पूरा हो चुका था। दीपोत्सव के लिए लगभग 55 लाख बाती तैयार की गई हैं। वहीं 73 हजार लीटर तेल का प्रयोग किया जा रहा है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 18, 19 और 20 अक्तूबर को आम जनता के लिए 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो और 1100 मेक इन इंडिया ड्रोन शो का प्रदर्शन होगा।

वेदाचार्यों की महाआरती विशेष आकर्षण होगी
वहीं 19 अक्तूबर को 2100 वेदाचार्यों की महाआरती इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को दोहराते हुए त्रेतायुग की छवि प्रस्तुत करेगी। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को अयोध्या के अतीत व भगवान श्रीराम के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या में जो दीपावली मनाई गयी थी, उसी का प्रतिरूप बनाने का प्रयास किया जा रहा है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *