(लखनऊ UP)17दिसम्बर,2024.
केंद्र की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यूपी के 10 शहर मार्च तक 100 फीसदी स्मार्ट हो जाएंगे। विधान परिषद में इस संबंध में पूछे गए सवाल पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि इन शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र से मिले 9290 करोड़ रुपये में से 8457 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। 833 करोड़ के 37 कार्य निर्माणाधीन हैं। ये कार्य मार्च-2025 तक पूरे हो जाएंगे।
केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना के तहत आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी को चुना गया था। वहीं, राज्य की स्मार्ट सिटी योजना के तहत अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर को चुना गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के कार्य वर्ष 2025-26 में पूरे हो जाएंगे।(साभार एजेंसी)