डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश

UP / Uttarakhand

(महाराजगंज UP) 27अप्रैल,2024.

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी श्री अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला जेल महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया।

जेल निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प बयस्क बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओ को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।

उन्होंने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के उपरांत बंदी सुदर्शन के द्वारा दोनो अधिकारियों का बनाया गया चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया। डीएम व एसपी ने बंदी द्वारा बनाए गए चित्र की प्रशंसा करते हुए उसे धन्यवाद दिया।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *