काशी में सैनिकों के सम्मान और महाकुंभ की याद में स्थापित होंगे वन

Uttar Pradesh

(वाराणसी UP) 08जून,2025.

वाराणसी जिले में देश के वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए पहली बार शौर्य वन स्थापित किया जाएगा। वन विभाग छह नए वन लगाने की तैयारी में है। ये जुलाई के बाद प्रमुख स्थानों पर श्रेणीवार लगाए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार जिले में अधिकारियों के निर्देश पर ये वन स्थापित किए जा रहे हैं।

ये वन स्थापित किए जाएंगे:

  1. शौर्य वन : वीर सैनिकों के शौर्य के प्रतीक के रूप में पहली बार जिले में शौर्य वन स्थापित किया जाएगा। स्थानीय प्रजातियों के रोपण को प्राथमिकता दी जाएगी।
  2. त्रिवेणी वन : महाकुंभ के सफल आयोजन की स्मृति में त्रिवेणी वन स्थापित किया जाएगा। यह नदियों के किनारे स्थापित किया जाएगा।
  3. गोपाल वन : यह वन गौशाला परिसर में निवास कर रहे पशुओं को छाया और चारा उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया जाएगा।
  4. ऑक्सी वन : यह वन शहरों में वायु प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता संरक्षण के वृहद प्रचार-प्रसार की अवधारणा विकसित करने के लिए नगर निगम और नगर
  5. खाद्य वन: इस वन में वानर व अन्य वन्यजीवों के भोजन के लिए फलों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए स्थापना की जाएगी।
  6. सहजन भंडारा वन : इस वन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासीय योजना के लाभार्थियों और जीरो पार्टी कार्यक्रम में चिह्नित परिवारों द्वारा दो-दो सहजन के पौधेरोपण अवश्य सुनिश्चित किया जाएगा। सहजन वृक्ष के फल, पत्ती व फूल के महत्व को बताया जाएगा। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *