“अपनी मेधा और शिक्षा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाएं छात्र”-राज्यपाल उ.प्र.

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)16सितम्बर,2025.

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की। यूपीपीएससी के चेयरमैन संजय श्रीनेत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

रज्जू भइया विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की। यूपीपीएससी के चेयरमैन संजय श्रीनेत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा और मेधा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। हमें दूसरा ताज महल नहीं बनाना है। भारत देश को ताजमहल की तरह पूरी दुनिया में चमकाना है।

राज्य विवि में समारोह की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई कार्यक्रम में कुल 92,109 विद्यार्थियों (स्नातक-52037, परास्नातक-21312 एवं व्यावसायिक-18760) को उपाधियां प्रदान की गईं। स्नातक/परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 187 विद्यार्थियों को 55 स्वर्ण, 65 रजत पदक एवं 66 कांस्य पदक दिया गया।

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उपाधियां और मेडल प्रदान किया।

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से उपाधियां और मेडल प्राप्त कर मेधावी छात्र काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *