मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना:हर जिले में लगाए जाएंगे 128 कैंप

Punjab/ Hariyana

(चंडीगढ़,पंजाब)23सितम्बर,2025

पंजाब सरकार की तरफ से 23 सितंबर से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का काम शुरू किया जाएगा। तरनतारन और बरनाला में पंजीकरण का काम शुरू किया जाएगा जिसके तहत लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 128 कैंप लगाए जाएंगे। योजना के तहत 10 लाख का बीमा कवरेज दिया जाएगा। बजट में इसका एलान किया गया था। सीएम मान ने जानकारी दी।

दो जिलों में इन योजना को लागू करने के बाद लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। जो कैंप के दौरान कमी पेशी होगी, उसे दूर किया जाएगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद ही लोगों को 10 लाख बीमा कवरेज का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मान ने कहा कि दो तीन दिन यह कैंप जारी रहेंगे, ताकि लोगों को कार्ड बनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि हर कोई इस सुविधा का लाभ उठा सके।

लोगों को कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की एक कॉपी साथ में लानी होगी। मान ने कहा कि हमने पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल रखा है।

केजरीवाल बोले- मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक एलान
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का कहना कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज ऐतिहासिक एलान किया है। सिर्फ देश ही नहीं, दुनिया में पंजाब पहला ऐसा राज्य है जो अपने नागरिकों को 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर मुफ़्त में उपलब्ध करवा रहा है। ईमानदार सरकार हो तभी लोगों को ऐसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। पुरानी सरकारों में नेता जनता का पैसा जनता पर खर्च न कर खुद हड़प जाया करते थे। अब पंजाब में जनता की सरकार है जो जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है।

सिर्फ़ देश ही नहीं, दुनिया में पंजाब पहला ऐसा राज्य है जो अपने नागरिकों को 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर मुफ़्त में उपलब्ध करवा रहा है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *