(नई दिल्ली)10अक्टूबर,2025.
लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साहित्य के लिए 2025 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2025 in literature) दिया गया है. स्वीडिश एकेडमी की नोबेल समिति ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को इसकी घोषणा की गई। मेडिशिन, फिजिक्स और केमिस्ट्री के बाद इस सप्ताह घोषित होने वाला यह चौथा नोबेल पुरस्कार है जिसे साहित्य के क्षेत्र में दिया गया है।
इस नोबेल समिति ने इससे पहले कुल 121 विजेताओं को 117 बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया है। पिछले साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार साउथ कोरिया की लेखिका हान कांग को दिया गया था।उनके बारे में समिति ने कहा था कि हान कांग का साहित्यिक काम “ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।(साभार एजेंसी)
