(नई दिल्ली)15अक्टूबर,2025.
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। वर्ष 2025 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को प्रदान करने की घोषणा कर दी गई है।
पिछले वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया था, जिन्होंने इस बात का अध्ययन किया था कि कुछ देश अमीर और अन्य गरीब क्यों हैं। उन्होंने इस बात को दस्तावेज स्वरूप दिया था कि अधिक स्वतंत्र, खुले समाजों के समृद्ध होने की संभावना अधिक होती है।(साभार एजेंसी)
