मौसम में हो सकता ठहराव

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)20नवंबर,2025.

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से चल रही पुरवाई से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा।

रात में शीतलहर से निजात रही लेकिन सुबह के वक्त पूर्वांचल और अवध के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे के असर से अमेठी में तड़के सुबह दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में फिलहाल ठहराव के संकेत हैं।

इसके बाद प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दौर शुरू होगा। साथ ही यहां के मौसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी। 23 नवंबर से प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा। इसके बाद यहां के माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *