(लखनऊ,UP)17मार्च,2026.
लखनऊ मंडल के सभी 23 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। इसकी निगरानी के लिए राजधानी के संयुक्त शिक्षा माध्यमिक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। निगरानी संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में होगी।
प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में सदस्यों के रूप में वंदना तिवारी, नीलिमा द्विवेदी, प्रवेश सोनी और अनुप्रिया तिवारी को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि हर मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड स्तर से नियुक्त उप प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों की उपस्थिति रहेगी। उपनियंत्रक मूल्यांकन कार्य की प्रगति पर पैनी नजर रखेंगे।(साभार एजेंसी)
