(मथुरा,UP)3अप्रैल,2026
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सौगात दी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टनकपुर-मथुरा-अछनेरा रूट पर संचालित स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलाने का निर्णय लिया है।
इस मंजूरी के बाद अब यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए सप्ताह के विशेष दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब तक टनकपुर-मथुरा-अछनेरा स्पेशल ट्रेन (05061/05062) सप्ताह में केवल पांच दिन चलती थी, जिससे यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।
सीमित फेरों के कारण अक्सर लंबी वेटिंग लिस्ट बन जाती थी। रेलवे के इस नए निर्णय के बाद अब यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी। यह ट्रेन टनकपुर, पीलीभीत, बरेली, कासगंज होते हुए मथुरा और अछनेरा तक जाएगी, जिससे कई महत्वपूर्ण शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।(साभार एजेंसी)
