इरी और हरियाणा सरकार के मध्य समझौता पर सहमति

Punjab/ Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)28अप्रैल,2026.

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने इरी के वैज्ञानिकों के साथ में बेहतर कृषि प्रणाली,संसाधन प्रबंधन, जल-उपयोग दक्षता और डेटा आधारित कृषि समाधान जैसे विषयों पर विमर्श किया।

सिर्स-इरी के अनुसंधान निदेशक डॉ.वीरेंद्र कुमार ने धान अनुसंधान को आगे बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकारों के साथ साझेदारी मजबूत करने के लिए केंद्र के प्रयासों के बारे में बताया। आइसार्क के पूर्व निदेशक और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र–दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सी-सार्क) आगरा के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया। कहा कि इरी और हरियाणा सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत कर वैज्ञानिक नवाचार, एआई और डिजिटल तकनीकों, संसाधनों के बेहतर उपयोग और नीतिगत सहयोग से धान आधारित फसल प्रणाली को बेहतर बनाया जा सकता है। इरी के कार्यों पर विस्तृत रिपोर्ट डॉ. स्वाति नायक ने प्रस्तुत की। डॉ.विकास कुमार सिंह और डॉ.सौम्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *