(चंडीगढ़,पंजाब)02मई,2026
पंजाब के सीएम भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति श्रीमती द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने सभी विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा था लेकिन मुलाकात का समय केवल सीएम मान को मिला है। हालांकि सभी विधायक दिल्ली तक सीएम मान के साथ जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने खुद इसकी जानकारी अपने सोेशल मीडिया पर दी।
मुख्यमंत्री मान ने एक्स पर लिखा- पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 मई, दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि हमने सभी विधायकों के लिए समय मांगा था, लेकिन सिर्फ मुझे मिलने का न्योता मिला है।
मैं अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा। मेरे साथी बाहर रहेंगे और मैं अंदर जाकर सभी की ओर से माननीय राष्ट्रपति जी के सामने पंजाब और लोगों की आवाज को मजबूती से रखूंगा। बैठक के बाद अगली रणनीति शेयर की जाएगी। कीमती समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति का दिल से धन्यवाद।(साभार एजेंसी)
