पंजाब निकाय चुनाव: 2756 नामांकन दाखिल

Punjab

(चंडीगढ़,पंजाब)16मई,2026

पंजाब में निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा, शिअद और आप ने अपनी उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी हैं। कांग्रेस भी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से टिकटों का आवंटन तो शुरू हो गया है मगर कई निकायों में दावेदारों में विवाद चल रहा है।

इस बार सभी हलकों में कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं। इनके फीडबैक के बाद ही दावेदारों को टिकट मिलेगी। आज नामांकन की अंतिम तारीख है और अब तक 2756 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

पंजाब में आठ नगर निगमों समेत 110 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को होने हैं। 29 मई को मतगणना होगी। नामांकन 16 मई तक होंगे जबकि 19 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दूसरी ओर शिअद के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवारों को एनओसी देने से इन्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, उनके अनुसार कई जिलों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में शिअद नेताओं ने राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर भी शिकायत की है।

नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए लिए अभी तक कुल 2756 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें नगर निगमों के लिए 455, नगर परिषदों के लिए 1905 व नगर पंचायतों के लिए 396 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *