सीएम योगी ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)09अगस्त,2026.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा और शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली दौरे पर सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की।

सियासी गलियारों में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *