सीएम चौधरी ने दिए परीक्षा भवनों के निर्माण के निर्देश

Bihar

(पटना, बिहार)12सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवनों के निर्माण की पहल तेज कर दी गई है।

बताया गया है कि लगभग ₹33.07 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इन भवनों के निर्माण के लिए प्रथम चरण में 12 जिलों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। एक से डेढ़ एकड़ भूमि पर निर्मित होने वाले इन भवनों में प्रश्न-पत्र एवं अन्य परीक्षा सामग्री के सुरक्षित भंडारण के साथ-साथ परीक्षा संचालन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि यह पहल राज्य में कदाचारमुक्त, सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *