सीएम सैनी ने दी,रिंग रोड बनाने की मंजूरी

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)12सितंबर,2026

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रिंग रोड बनाने की स्वीकृति दे दी है।हरियाणा में एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के बाहर बनाए जाएंगे रिंग रोड़, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दी मंजूरी।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों एवं कस्बों में ट्रैफिक का दबाव कम करने और बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत हिसार, कुरुक्षेत्र, नारनौल, जींद तथा सोहना-पलवल बाईपास निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं पर लगभग ₹9,700 करोड़ खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन की बैठक में केंद्र सरकार की लागत शेयरिंग के लिए वित्त विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *