सीएम चौधरी ने किया “ग्राम संसद -बिहार चैप्टर” का शुभारंभ

Bihar

(पटना, बिहार)21सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद–बिहार चैप्टर–V’ मुखिया संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायतों की भूमिका और गांवों को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि ग्राम संसद के माध्यम से गांवों के विकास की नई दिशा तय हो और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि ठोस सुझाव दें। वर्ष 2037 तक समृद्ध बिहार के निर्माण में सभी अपना सहयोग दें। गांव की समृद्धि ही देश की समृद्धि का आधार है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायतों एवं नगर निकायों के परिसीमन के बाद ही अगला चुनाव कराया जाएगा। साथ ही बिहार में निर्मित उत्पादों की कम से कम 30 प्रतिशत खरीद सरकारी योजनाओं में सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *