डिजिटल हो रहे हैं पीएमश्री स्कूल

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा) 22सितंबर 2026

हरियाणा सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में 250 ‘पीएम श्री’ स्कूलों को डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब, बेहतर लाइब्रेरी और ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित किया जा रहा है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल सिंह ढांडा ने कहा कि इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *