(चंडीगढ़,हरियाणा)17अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini के स्वीडन दौरे के दौरान हरियाणा में कुल ₹4,000 करोड़ के निवेश से जुड़े लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) साइन हुए।
इनमें ₹3,000 करोड़ के निवेश तथा रिटेल एवं वेयरहाउसिंग सेक्टर में ₹1,000 करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दौरान प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठकों में ₹4,000 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी। इससे 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सिंगापुर दौरे में भी ₹5,500 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी। पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स एवं तकनीक-आधारित कारोबार के नए केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना है। दोनों दौरों के दौरान निवेशकों को अप्रैल में आयोजित होने वाली हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2027 के लिए आमंत्रित किया गया।
हरियाणा सरकार जनकल्याण, रोजगार, किसान हितों और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार सू वि)
