(देहरादून)01नवंबर,2026
देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले दिव्य कुंभ मेले को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसी प्रतिबद्धता के तहत सरकार ने अनुपूरक बजट में कुंभ मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए 290 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। इस राशि से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवास, पेयजल, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। यह बजट प्रावधान कुंभ को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।(साभार सू वि)
