(गोरखपुर,UP)01नवंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र में 287 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में समपार संख्या 147-बी पर निर्मित रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र वितरित किए और कृषक बंधुओं को बीज किट तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास की हर पहल का उद्देश्य आम जन के जीवन को सुगम बनाना और क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से नए गोरखपुर की नई उड़ान को गति मिलेगी, आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और जनसुविधाओं का विस्तार होगा। यह समावेशी विकास की नई पहचान बनेगा।
