(देहरादून)09 नवंबर 2026
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर उत्तराखण्ड निर्माण के लिए अपने प्राण देने वाले वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पृथक राज्य के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का ऋण प्रदेश कभी नहीं चुका सकता। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। शहीदों ने जिस समृद्ध और विकसित उत्तराखण्ड की कल्पना की थी, उसे धरातल पर उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आज अपने स्थापना के 26वें वर्ष में विकास के नए शिखर की ओर अग्रसर है। इन 25 वर्षों के सफर में प्रदेश ने अनेक बाधाओं और चुनौतियों को पार करते हुए विकास के हर मोर्चे पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जो राज्य के भविष्य को और उज्ज्वल बना रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।(साभार सू वि)
