(लखनऊ UP) 27दिसम्बर,2024.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दुनिया के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
पूर्व पीएम के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
अखिलेश यादव बोले, उनका निधन एक अपूरणीय क्षति:
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। भावभीनी श्रद्धांजलि!(साभार एजेंसी)