महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 50 करोड़ के पार, इतिहास का सबसे बड़ा समागम

Uttar Pradesh

(प्रयागराज UP)15फरवरी,2025.

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का तट विश्व के सबसे बड़े मानव समागम का साक्षी बन गया है। त्रिवेणी में पर 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है। तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम महाकुंभ अब इतिहास रच चुका है। यहां अबतक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *