(लखनऊ UP)16फरवरी,2025.
पंचांग के मुताबिक होली फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाते हैं, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। इस साल 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को होली मनाई जाएगी। लेकिन इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित हो सकती हैं। बता दें चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9: 29 मिनट से दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। वहीं कन्या राशि में पहले से ही केतु विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है दो ग्रहों की इस युति से ग्रहण योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन जातकों को सभी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा।
मिथुन राशि:
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको कार्यों को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिलने पर मन परेशान रहेगा। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा।
यदि किसी नौकरी को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अभी और मेहनत करनी होगी। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है।
सिंह राशि:
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में भी ले सकती हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। लव लाइफ में तनाव बना रहेगा। यदि किसी नौकरी को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अभी और मेहनत करनी होगी। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है।
व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि:
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में धन हानि होने से मन परेशान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में समस्याएं झेल सकते हैं। घर-परिवार वालों का सहयोग न मिलने से कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। खर्चो की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माताजी किसी बात को लेकर नाराज होंगी। व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए समाचार पोर्टल उत्तरदायी नहीं है (साभार एजेंसी)