(अयोध्या UP)15मार्च,2025.
राम की नगरी अयोध्या में हिंदू समुदाय ने जब होली खेल ली, तब दोपहर दो बजे के बाद मुस्लिम समुदाय ने जिले की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी और मुल्क के अमन – चैन के लिए दुआ मांगी।
नमाज पढ़ने के बाद रोजेदार शादाब अहमद ने कहा कि इंतजामिया कमेटी का आदेश हुआ था कि होली के दिन शुक्रवार को रमजान के जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ा दिया जाए। इसलिए शहर के साथ पूरे जिले की मस्जिदों में नमाज का समय दोपहर दो बजे के बाद कर दिया गया था।
हिंदू समुदाय की ओर से होली खेलने के बाद जुमे की नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम अमन पसंद समुदाय है। हिंदू भाइयों की होली का रंग संपन्न होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज पढ़ी है। अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई है कि देश और समाज तरक्की करें। जिले में सभी मस्जिदों में होली का रंग खेलने के बाद जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई है। इस दौरान कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं, अवध के अलग-अलग जिलों में हर्षोल्लास से त्योहार मनाया (साभार एजेंसी)
