(लखनऊ,UP)20मार्च,2026.
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से तैनात किए गए कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय ले लिया गया है। बताते हैं कि अन्य विभागों में भी मानदेय बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सीईओ कार्यालय की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में तैनात दो-दो कंप्यूटर ऑपरेटरों, जिला मुख्यालयों में तैनात प्रोग्रामरों व चपरासियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक कंप्यूटर ऑपरेटरों को 15600 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। अब ईपीएफ सहित इन्हें 23000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
ये होगा नया मानदेय:
ऐसे ही प्रोग्रामरों को अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार 25000 रुपये से 26000 रुपये मानदेय दिया जाता है।अब इन्हें 29000 रुपये मासिक मानेदय मिलेगा।ऐसे ही चपरासियों को 12900 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है।अब एक अप्रैल से लागू होने वाली व्यवस्था के तहत इन्हें 18000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।(साभार एजेंसी)
