कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू,भद्रकाली मंदिर में की पूजा

Hariyana

( कुरुक्षेत्र,हरियाणा )01नवंबर,2026

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा के पवित्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में माथा टेका। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी मौजूद रहे। तीनों ने माँ भद्रकाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। उन्होंने माँ भद्रकाली के चरणों में देश और हरियाणा प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री सैनी ने राष्ट्रपति के दौरे को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

गौरतलब है कि श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है, जहाँ मान्यता है कि माता सती के दाहिने टखने का निपात हुआ था। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *