अविनाश सिंह बनाए गए बरेली के जिलाधिकारी,रविंद्र कुमार को मिली आजमगढ़ की जिम्मेदारी

UP / Uttarakhand

(बरेली UP)22अप्रैल,2025.

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अविनाश सिंह को बरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं बरेली के डीएम रहे रविंद्र कुमार को आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र कुमार ने अक्तूबर 2023 में बरेली जिले का चार्ज संभाला था।

करीब 19 महीने के कार्यकाल में उनके नाम कई उपलब्धियां रहीं। उन्होंने 15 सरकारी स्कूलों में एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण करवाया। सौ से अधिक गोआश्रय स्थल बनवाए। इसके अलावा रामगंगा के चौबारी घाट पर वाराणसी के तर्ज पर महाआरती शुरू कराई। वहीं अब आईएएस अविनाश सिंह डीएम बरेली की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अंबेडकर नगर के डीएम से पहले गोरखपुर के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *