“300 वर्ष पहले सीखा आत्मरक्षा का गुर”,सीएम योगी बोले-“अब पाकिस्तान को सिखाया सबक”

UP / Uttarakhand

(आगरा UP) 02जून,2025.

आगरा के जीआईसी मैदान पर आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

भेंट की गई प्रतिमा
त्रिशताब्दी जयंती समारोह के मंच पर स्वागत करते हुए माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की गई।

मंच से केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया संबोधित
जीआईसी मैदान पर आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह में मंच से केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने मंच से उपराष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि पाल, बघेल, धनगर समाज के जाति प्रमाण-पत्र बनने में जो परेशानी आ रही हैं, उसको दूर करने के लिए प्रयास किया जाए।

जीआईसी मैदान पर आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह में मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनसमूह को संबोधित किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भीड़ को संबोधित किया।

मंदिरों के पुनर्स्थापना का कार्य किया
मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकमाता ने अपने साम्राज्य के बाहर भी अखिल भारतीय दृष्टि डालकर विदेशी आक्रांताओं में नष्ट पवित्र मंदिरों के पुनर्स्थापना का कार्य किया। 250 वर्ष पहले किए गए उस कार्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए ये समारोह 300वीं जयंती पर आयोजित हुआ है।

प्रदेश में बन रहे सात हाॅस्टल
लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर प्रदेश में सात जगह कामकाजी महिलाओं के लिए हाॅस्टल बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही आगरा में बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर कई घोषणाएं होंगी।

300 वर्ष पहले सिखाए आत्मरक्षा के गुर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकमाता ने 300 वर्ष पहले ही अपने साम्राज्य के माध्मय से आत्मरक्षा के गुर सिखा दिए थे। अब ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में घुसकर न सिर्फ उनके एयर डिफेंस को नष्ट किया बल्कि हवाई अड्डों को भी तहस-नहस कर दिया, जिससे दुश्मन झुकने पर मजबूर हो गया। भारत ने ये आत्मरक्षा के गुर काफी पहले ही सीख लिए थे।

‘अहिल्या के लोग’ नाम का संगठन बनेगा:
समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ‘अहिल्या के लोग’ नाम का राष्ट्रीय संगठन बनेगा। ये संगठन सामूहिक विवाह, मेधावियों की पढ़ाई में सहयोग करेगा।

धार्मिक स्थलों का किया पुनरोद्धार:
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समाज अपने राष्ट्रनायकों और नायिकाओं से प्रेरणा लेता है, तो कोई भी ताकत उसके मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। लोकमाता अहिल्याबाई का विराट व्यक्तित्व इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं, हस्तशिल्पियों, कारीगरों, किसानों, युवाओं, सुरक्षा और भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए जो कार्य किए, वे अविस्मरणीय और अभिनंदनीय हैं। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने राजकोष की जगह अपने निजी धन से पुरी के जगन्नाथ मंदिर, गया के मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम, महाकाल मंदिर, ओमकारेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भीमाशंकर मंदिर और रामेश्वरम मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों का पुनरोद्धार किया। उन्होंने मात्र 70 वर्ष का जीवन जिया, लेकिन उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रकाश और प्रेरणा दे रहा है।

लोकमाता के विराट व्यक्तित्व की प्रेरणा का परिणाम:
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों से प्रेरित होकर डबल इंजन की सरकार तमाम योजनाएं सांचालित कर रही है। सीएम योगी ने लखपति दीदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान का विशेष उल्लेख किया। साथ ही, काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, महाकाल में महालोक, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम, सोमनाथ और रामेश्वरम मंदिरों में हो रहे कार्यों को भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया। सीएम योगी ने कहा कि लोकमाता ने मालवा साम्राज्य को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। आज भारत की सेना उसी प्रेरणा से सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है। जब पाकिस्तान आतंकियों को पालता है, तो भारत घुसकर मारता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर सिस्टम को ध्वस्त कर दुश्मन को झुकने के लिए मजबूर किया। यह लोकमाता के विराट व्यक्तित्व की प्रेरणा का परिणाम है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *