“हमने अयोध्‍या में 500 साल की गुलामी का अंश मिटा दिया”-मुख्यमंत्री योगी

UP / Uttarakhand

( मथुरा,UP)16अगस्त,2025.

भगवान श्रीकृष्‍ण के 5252वें जन्‍मोत्‍सव पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। इसके साथ ही उनके नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया। वे यूपी के पहले ऐसे मुख्‍यमंत्री है जो पिछले आठ सालों में 38 बार मथुरा और वृंदावन के दौरे पर आ चुके हैं। सीएम ने मथुरा को 645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। यहां आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि हमारी सरकार गुलामी के अंश को खत्‍म कर रही है। हमने अयोध्‍या में 500 सालों की गुलामी के प्रतीक को हटा दिया। अब हम मथुरा में भी यही काम करेंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- ‘पांच हजार वर्ष से भी पहले से ये बृज भूमि भगवान श्रीकृष्‍ण के पूर्ण अवतार के रूप में है। ये उनकी पावन लीला के भूमि के रूप में जानी जाती है। ये यूपी वालों का सौभाग्‍य है कि भगवान ने अपने अवतारों से हमें बार बार कृतार्थ किया है। अगर अयोध्‍या रामजन्‍मभूमि के रूप से जानी जाती है तो मथुरा श्रीकृष्‍ण के अवतरण भूमि के रूप में जानी जाती है। भगवान की लीला को जानने और देखने का सौभाग्‍य बृजवासियों को प्राप्‍त हुआ। हमारी सरकार मथुरा, वृंदावन की पौराणिकता को वापस लौटाने का काम करेगी। आज काशी और अयोध्‍या पूरे वैभव के साथ पूरे देश और विश्‍व के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।’

‘हर साल मुझे दो बार मथुरा आने का सौभाग्‍य मिलता है’
सीएम योगी ने कहा कि मुझे साल में दो बार जन्‍माष्‍टमी और बरसाना रंगोत्‍सव के मौके पर मथुरा आने का सौभाग्‍य मिलता है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *