( मथुरा,UP )16अगस्त,2025.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी, अयोध्या का कराया विकास, विंध्यवासिनी धाम में कॉरिडोर से भव्यता बढ़ी है। इसी तरह हमें यहां की विरासत का संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं के साथ करना होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। यहां श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सीएम योगी ने जन्माष्टमी की बधाई दी। योगी ने कहा कि इस अवसर पर देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी निवास करता है और हमारे कान्हा के प्रति श्रद्धा का भाव रखता है उन सबको मैं हृदय से बधाई देता हूं। उनसे ही अभी मैं प्रार्थना करके आया। उन्होंने कहा कि काशी, अयोध्या का विकास कराया, विंध्यवासिनी धाम में कॉरिडोर से भव्यता बढ़ी है। इसी तरह हमें यहां की विरासत का संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने इशारों में बिना बांकेबिहारी कॉरिडोर का नाम लिए, उसके निर्माण की जरूरत बताई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद यहां पर कार्य कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी आध्यात्मिक विरासत और अत्याधुनिक विकास के लिए दुनिया में एक नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और 5000 साल के पौराणिक विरासत के संरक्षण के लिए आधुनिक विकास के लिए काम करना होगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि काशी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। अयोध्या श्री राम के नाम से जानी जाती है तो श्री कृष्ण के नाम मथुरा से जानी जाती है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह 11:39 पर वेटरनेरी विश्वविद्यालय के हैलीपैड पर उतरे। यहां से वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना हुआ। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सर्वप्रथम केशव देव महाराज के दर्शन किये। इसके बाद योगमाया के दर्शन करने के उपरांत वह गर्भगृह में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भागवत भवन पहुंचे और वहां दर्शन कर पूजन-अर्चन किया(साभार एजेंसी)
