वाया बरेली 10 अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)10सितम्बर,2025.

दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में इनमें नो रूम की स्थिति हो जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार विशेष गाड़ियों की घोषणा कर रहा है। मंगलवार को वाया बरेली 10 और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। रेलवे अब तक बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 44 विशेष गाड़ियों की घोषणा कर चुका है।

04008 आनंद विहार-जोगबनी विशेष गाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 8:30 बजे चलकर 1:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 5:02 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

04007 जोगबनी-आनंद विहार विशेष गाड़ी 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन रात 9:18 बजे बरेली आएगी और तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

04010 दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से रात 11:05 बजे चलकर अगले दिन तड़के 4:12 बजे बरेली आएगी और रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
04009 सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष गाड़ी तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से 11:55 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:37 बजे बरेली आएगी और रात 11:58 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
04022 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर शाम 6:03 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह सात बजे गोरखपुर से चलकर शाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

05575 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी 17 सितंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा से रात आठ बजे चलकर अगले दिन शाम 7:05 बजे बरेली आएगी और रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

05576 आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी 23 सितंबर से 16 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से चलकर 10:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

05579 पूर्णिया-आनंद विहार विशेष गाड़ी 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को पूर्णिया से शाम 4:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 7:05 बजे बरेली आएगी और रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

05580 आनंद विहार-पूर्णिया विशेष गाड़ी 18 सितंबर से 17 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलकर 10:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे पूर्णिया पहुचेगी (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *