(नई दिल्ली)5जनवरी,2026.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी।
सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की।अपने एक्स अकाउंट से पीएम मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।
लखनऊ में हो चुकी है लंबी बैठक:
यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से पार्टी और संगठन में नेताओं का समायोजन होना था। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।(साभार एजेंसी)
