(लखनऊ,UP)21मार्च,2026
मानवाधिकार आयोग ने कानपुर के दो मामालों का संज्ञान लिया है। एक मामला जेल भेजे गए बंदी की मौत है और दूसरा 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का है। आयोग ने कानपुर पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर तय समय में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। दरअसल 10 मार्च को कानपुर की जूही थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में 26 वर्षीय रंजीत को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के उसे जेल भेजा गया था। 11 मार्च की शाम उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
जेल प्रशासन ने पहले जेल अस्पताल और फिर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रंजीत की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रंजीत को मारपीट कर प्रताड़ित किया। इस वजह से उसकी जान गई। मामले की शिकायत आयोग से की गई। आयोग ने संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर 7 मई तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
वहीं 11 मार्च को बिधनू इलाके की 11 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका नग्न शव खेत में दफना दिया था। प्रकरण का मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पुलिस कमिश्नर ने पांच सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।(साभार एजेंसी)
