शाही जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

National

(नई दिल्ली)21मार्च,2026

ईद-उल-फितर के मौके पर शाही जामा मस्जिद फतेहपुर सीकरी सहित कई मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और दरगाह में गुलपोशी कर देश में शांति की कामना की।

ईद उल फितर के अवसर पर सीकरी की प्रसिद्ध शाही जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआएं की गईं, मुल्क अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई। सज्जादानशीन अयाजुद्दीन चिश्ती रईस मियां चिश्ती एवं पीर जादा अरशद अजीम फरीदी ने हजरत से सलीम चिश्ती की दरगाह में जाकर गुलपोशी कर अमन चेन की दुआ की।

मस्जिद के आस-पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पुलिस प्रशासन भी इस मौके पर सतर्क रहा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और जरूरतमंदों को दान भी दिया। राजनीतिक दलों के नेताओं विधायक चौधरी बाबूलाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम , होशियार सिंह गुड्डा फौजी, भुल्ले ताऊ,रंजीत चौधरी, अल्ताफ कुरैशी, गजेंद्र प्रधान,आरिफ मलिक, डॉक्टर मुस्तकीम ,राजेंद्र समाजसेवी समेत तमाम नेताओं ने दरगाह में जाकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

शाही जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज के बाद कस्बा व देहात क्षेत्र की दर्जन भर से अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की गई,इस वर्ष भी त्योहार की रौनक खास रही। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग इस दिन को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाते हैं, जिससे समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलता है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह,कस्बा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *