पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Punjab

(चंडीगढ़,पंजाब)1मई,2026.

मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बस कर्मचारियों ने वर्कशॉप में कार्यक्रम आयोजित कर संघर्ष का ऐलान किया। इस दौरान झंडा फहराया गया और शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई।

पत्रकारों से बातचीत में यूनियन के सूबा जॉइंट सेक्रेटरी जोध सिंह ने कहा कि मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद अपने अधिकार हासिल किए हैं, लेकिन आज भी उन्हें अपने हकों के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समय-समय पर कर्मचारियों पर दबाव बनाती रही है और कई साथियों को जेल तक भेजा गया। कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम और प्राइवेट बसों के संचालन का विरोध करते हुए कहा कि इससे सरकारी ट्रांसपोर्ट सिस्टम कमजोर होगा।

यूनियन ने आउटसोर्स, कॉन्ट्रैक्ट और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस मौके पर सूबा कैशियर बलजीत सिंह ने बताया कि यूनियन ने मई महीने के लिए संघर्ष कार्यक्रम जारी कर दिया है। 8 मई को 100 ऑर्डिनरी बसों के टेंडर खोले जाने का विरोध किया जाएगा। 10 मई को ट्रांसपोर्ट मंत्री के दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा, जबकि 18 मई को एक दिन की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो 25, 26 और 27 मई को लगातार तीन दिन की हड़ताल की चेतावनी दी गई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार यदि बातचीत के जरिए मसले हल करना चाहती है तो वे तैयार हैं,अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *