(चंडीगढ़,पंजाब)02मई,2026.
पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। 6 आईएएस और 39 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है। नीलिमा को पंजाब सरकार में होम सेक्रेटरी बनाया गया है। साक्षी साहनी को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।
संदीप कुमार को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य प्रशासक लगाया गया है। अभिजीत कपिलेश को खनन विभाग का निदेशक, मनीषा राणा को पीआरटीसी पटियाला की एमडी व लतीफ अहमद को कृषि विभाग का प्रशासकीय सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसी तरह 39 पीसीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।(साभार एजेंसी)
