हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Himanchal

(शिमला,हि.प्र.)07नवंबर,2026.

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। दिन का तापमान सामान्य है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड का असर देखा जा सकता है। ताबो व केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य, जबकि कुकुमसेरी का माइनस में दर्ज किया गया है। 12 व 13 नंवबर को कुछ अलग-अलग जगहों पर अंधड़, बिजली चमने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 7.1, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.2, ऊना 13.6, नाहन 12.9, केलांग 0.1, पालमपुर 9.5, सोलन 7.8, मनाली 5.7, कांगड़ा 11.6, मंडी 9.9, बिलासपुर 11.0, चंबा 9.4, कुफरी 8.8, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुकुमसेरी -2.5, भरमाैर 11.0, सेऊबाग 6.0, बरठीं 9.6, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 16.4, देहरागोपीपुर 14.0, ताबो 0.1 व बजाैरा में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें हिमाचल में छह दिन कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में 10 व 11 नवंबर को हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं 12 व 13 नवंबर को कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, इस दाैरान किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। (साभार सोशल मीडिया/एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *