(आगरा)05सितंबर,2024.
एजेंसी से प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह 09अक्टूबर,2024 को होगा। इसकी तैयारियों के लिए कुलपति ने 22 समितियां गठित कर दी हैं। मेधावियों की सूची भी तैयार की जा रही है।
कुलसचिव प्रो. पीके सिंह ने बताया कि राजभवन से दीक्षांत समारोह कराने के लिए नौ अक्टूबर को प्रस्तावित तिथि भेजी थी। इसी को देखते हुए समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन के लिए 22 समितियां बनाई हैं। इसमें 200 से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है।
हर सप्ताह कुलपति आयोजन की तैयारियों की रिपोर्ट की समीक्षा करेंगी। मेधावियों को डिग्री, अंकतालिका समेत अन्य प्रमाण पत्रों को तैयार करने के लिए निर्देशित कर दिया है। इनकी सूची जारी की जाएगी, इसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी।समाधान कराने के बाद अंतिम सूची जारी होगी।(साभार एजेंसी)